{"_id":"5939989c4f1c1b1b478b456e","slug":"31496946844-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की मारफीन समेत, तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 लाख की मारफीन समेत, तीन तस्कर गिरफ्तार
Updated Fri, 09 Jun 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधा किलो मारफीन समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
तीन तमंचा व चार कारतूस भी बरामद
सफदरगंज पुलिस को मिली सफलता
फोटो-31
बाराबंकी। सफदरगंज पुलिस ने पांच सौ ग्राम मारफीन के साथ तीन तस्कर पकड़े है। पकड़े गए आरोपियों के पास पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। बरामद मारफीन की विदेशी बाजार में कीमत करीब पचास लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए है।
थानाध्यक्ष सफदरगंज पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात क्षेत्र में गश्त के दौरान तुरकानी मोड़ पुलिया के पास से पकड़े गए अनुरुद्ध चौहान निवासी प्यारेपुर सरैंय्या, सरवन निवासी मीरापुर मजरे किठुरी, श्यामू निवासी अकबरपुर मजरे सैदनपुर पांच सौ ग्राम मारफीन व तीन तमंचा व चार कारतूस बरामद किया है। एसओ ने बताया कि बरामद मारफीन की विदेशी बाजार में कीमत करीब पचास लाख रुपये बताई जाती है। इन तस्करों में अनिरुद्ध चौहान के खिलाफ बाराबंकी, बहराइच व फैजाबाद जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही 14 आपराधिक मामले दर्ज है। वहीं सरवन के खिलाफ भी चार मुकदमे हैं। एसओ का कहना है कि ये तीनों मारफीन तस्करी के साथ लूट व चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए है। इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल एसआई शीतला प्रसाद, शबाब हैदर, साजिद खां, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र पटेल आदि पुलिस टीम को एसपी ने पुरस्कार देने की बात कही है।