फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   3.5 lakh theft from shop and house

दुकान व मकान से साढ़े तीन लाख की चोरी

Sat, 03 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 03 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
3.5 lakh theft from shop and house
चोरी का बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली के चौबीसी गांव में लखनऊ मार्ग के समीप शुक्रवार की देर रात पहुंचे चोर दुकान व मकान में सेंध काट कर चोर ढाई लाख के जेवर, कई मोबाइल सेट हजारों की नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस से लिखित शिकायत कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गांव से थोड़ी दूरी पर खेत से खाली बक्सा आदि बरामद कर पीड़ितों के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को चौबीसी गांव में लखनऊ मार्ग के समीप धीरज उर्फ बबलू शर्मा की मोबाइल शाप से चोर ग्राहकों के छह सेट मोबाइल फोन, इन्वर्टर, बैटरी व 15 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। चोर दुकान के पीछे की दीवार में सेंध काट कर अंदर पहुंचे थे, तथा सभी समान लेकर वहीं से बाहर निकल गए।
विज्ञापन


समीप स्थित बच्चन अवस्थी के मकान मे सेंध काट कर अंदर पहुंचे चोर कमरे से बक्सा अटैची आदि चोरी कर ले गए। बच्चन अवस्थी ने बताया बक्से में सोने की अंगूठी मंगलसूत्र समेत करीब ढाई लाख रुपये के जेवर, कीमती साड़ियां व 15 हजार रुपये नगद रखे थे। घटना के दौरान परिवारीजनों के साथ छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जानकारी होने पर घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान आबादी के समीप खेत से खाली बक्सा व अटैची आदि बरामद कर पीड़ितों को सौंप दिया है। चोरी की घटना में दोनों पीड़ित ने अलग-अलग शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल जेएल सोनकर ने कहा चोरी की शिकायत पर पुलिस मौके पर भेजी गई है जांच कर कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed