{"_id":"5cb37920bdec22143c0367df","slug":"21555265824-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला अधिवक्ता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला अधिवक्ता का शव
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के रहने वाले एक अधिवक्ता का शव हाईवे किनारे बंद पड़े घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर शव बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि अयोध्या हाईवे बाईपास के पास बंद पड़े एक घर में रविवार की शाम एक अधिवक्ता का शव फंदे पर लटकता मिला है। कोतवाल ने बताया कि शनिवार दोपहर से लापता हुए अधिवक्ता सोमित यादव (35) पुत्र श्रीरामसागर दुर्गापुरी कालोनी के निवासी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि हाईवे किनारे घर में शव लटक रहा है।। इसके बाद दरवाजे तोड़ा गया तो बात सही निकली।
कोतवाल का कहना है कि अधिवक्ता ने आत्महत्या क्यों की है अभी इस बारे में पता नहीं लग सका है। परिवारीजनों ने भी अभी तक किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। कोतवाल ने कहा घटना के पीछे परिवारिक विवाद की वजह भी हो सकती है।