{"_id":"5a0b3af74f1c1b74698bbb62","slug":"21510685431-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार नम्बर एसएमएस करते ही आधार से लिंक होगा बैंक खाता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार नम्बर एसएमएस करते ही आधार से लिंक होगा बैंक खाता
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार नंबर एसएमएस करते ही लिंक होगा खाता
- नई सुविधा के बाद बैंकों में नहीं लगेगी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। अब बैंक खाते को आधार से लिंक कराने के लिए ग्राहकों को बैंक की शाखा में जाने की अब जरूरत नहीं होगी। घर बैठे ही एक एसएमएस करते ही उनका बैंक एकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा।
ग्राहकों के बैंक खाते को आधार से लिंक कराने केे लिए जहां बैंक पर दबाव था। वहीं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ बैंक ग्राहकों को बैंक के चक्कर काटने पड़ते थे। बैंक आने वाले हर ग्राहक से तो फोन पर बैंक खाते को आधार से लिंक करने मिन्नत बैंक अधिकारी ग्राहकों से करते दिखाए देते थे। जिसके बाद भी अभी तक अधिकांश खाते लिंक नहीं हो पाए। इसी बीच वित्त मंत्रालय ने बैंकों को पत्र भेजकर 31 दिसंबर तक सभी खाते आधार से लिंक करने का आदेश जारी कर दिया। मगर, वर्ष का अंतिम महीना होने के कारण बैंक में वित्तीय लेखा-जोखा तैयार करने के बीच ग्राहकों की भीड़ न हो इसकी काट बैंकों ने निकाल ली। ग्राहकों की सुविधा के लिए सभी बैंकों ने अपने अलग- अलग नंबर जारी कर दिए। जिस पर बैंक ग्राहक द्वारा आधार नंबर एसएमएस करते बैंक खाता आधार से लिंक हो जाएगा। इसके लिए बैंक ग्राहक को यह ध्यान रखना होगा कि वह जिस नम्बर से एसएमएस कर रहा है वह मोबाइल नंबर पहले से बैंक में रजिस्टर्ड हो। वहीं आधार संख्या बिना स्पेस दिए टाइप कर संबंधित बैंक के ही नम्बर पर सेंड करना होगा। ऐसा न करने पर सुविधा का लाभ ग्राहकों को नहीं मिलेगा।
इन नम्बरों पर कर सकते हैं एसएमएस
बैंक ऑफ इंडिया- 9250058585
भारतीय स्टेट बैंक- 08737826221
बैंक ऑफ बड़ौदा -9554553198
यूनियन बैंक -78000036645
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में व्यवस्था शुरू नहीं
आधार से खातों को लिंक करने की व्ययवस्था अधिकांश राष्ट्रीयकृत बैंकों ने कर दी है। मगर, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में अभी यह व्यवस्था शुरू नही हुई है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विकास अग्रवाल ने बताया कि आईटी विभाग में इसको लेकर तैयारी की जा रही है। बहुत जल्द ही उनके बैंक में भी आधार से खाते को लिंक कराने के लिए मोबाइल नम्बर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
दिसंबर तक आधार संख्या को बैंक एकाउंट को लिंक कराने के दौरान ग्राहकों की भीड़ शाखाओं में न लगे, ऐसे में जिले के अग्रणी बैंक बैंक ऑफ इंडिया के अलावा अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों ने पूरे देश में एसएसमएस सुविधा के लिए एक नंबर एलाट किया है। जिस पर एसएमएस करते ही बैंक खाता आधार से लिंक हो जाएगा।
- रवींद्र सिंह, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया