{"_id":"59496bd94f1c1b2c768b4596","slug":"21497983961-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर का इंतजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर का इंतजार
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार
बाराबंकी। तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग से दो युवकों को गोली लगने के गंभीर मामले में भी पुलिस ने अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटनास्थल पर सीओ व कोतवाल ने जाकर जांच की है लेकिन कोई तहरीर न मिलने के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी है।
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बसारा निवासी रामकुमार शुक्ला के पुत्र आदेश नारायण का रविवार को तिलक समारोह था। समारोह के दौरान तिलक लेकर आये कुछ लोगों ने लाइसेंसी असलहों से हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दी तभी समारोह में शामिल होने आए इमरान(30) निवासी बंकी कोतवाली नगर व आफताब आलम(35) निवासी लखपेड़ाबाग को गोली लग गई थी। दोनों युवकों का इस समय एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद भी घंटों तक मौके पर पुलिस के न जाने से मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। सोमवार की शाम सीओ फतेहपुर राजेश यादव व कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बसारा गांव पहुंचकर जांच की लेकिन यह नहीं पता लग सका है कि हर्ष फायरिंग किसने की थी। वहीं इस घटना के संबंध में किसी ने पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी है। सीओ ने बताया कि कोई लिखित शिकायत न मिलने से अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है। कहा यदि तहरीर दी जाएगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।