फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार

चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार

Fri, 03 Aug 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार
चोरी के सामान समेत
विज्ञापन

तीन चोर गिरफ्तार

क्रासर

- कोठी पुलिस ने किया चोरी की वारदात का खुलासा
फोटो-8
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धौर (बाराबंकी)। कोठी पुलिस ने चार दिन पूर्व मानपुर मजरे बुधनई में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर किया है। पकड़े गए चोरों के पास से एक बाइक, एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस समेत आठ देसी बम तथा देसी बम बनाने की सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने सभी चोरों को कोर्ट में पेश करने के लिए जेल भेज दिया।

कोठी थाना क्षेत्र के मानपुर मजरे बुधनई गांव निवासी दशरथ लाल के यहां बीते 30 जुलाई की रात नकाब लगाकर घर में घुसे चोरों ने जेवरात, राशन रखी समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान पार कर दिया था जिसकी शिकायत दशरथ लाल कोठी पुलिस से की थी। गुरुवार की शाम कोठी के वरिष्ट उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, हमराही सोनू वर्मा दिनेश कुमार, मनीष गुप्ता, सलीमुद्दीन ने उस समय दबोच लिया जब वह बुधनई गांव के पास चकमार्ग के किनारे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। बुधनई निवासी धुन्नी रावत महादेवन पुरवा निवासी रघुनाथ पुत्र चतुरी लोनी कटरा थाना क्षेत्र के गौरी निवासी ज्ञान प्रकाश पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह चकमार्ग के पास मौजूद थे। पुलिस को आता देख चोर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए तीन शातिर चोरों के पास से एक बाइक, 100 ग्राम मारफिन, एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस एक खोखा, आठ देसी बम तथा देसी बम बनाने की सामग्री व उपकरण बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष आरपी रावत ने बताया पकड़े गए पकड़े गए तीनों शातिर चोर हैं, सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed