{"_id":"5a0c88614f1c1bd8538bd519","slug":"201510770785-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुक कराकर लखनऊ के व्यापारी का दस लाख का डीजे लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुक कराकर लखनऊ के व्यापारी का दस लाख का डीजे लूट ले गए बदमाश
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी को पीटकर लाखों का डीजे म्यूजिक सिस्टम लूटा
बाराबंकी। लखनऊ से डीजे बुक करके बदमाशों ने बाराबंकी के शहर कोतवाली क्षेत्र में लाकर लूट लिया। डीजे संचालक की जमकर पिटाई करने के साथ ही बदमाश उसे गाड़ी से फेंककर भाग गए। पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ व कोतवाल ने मौके पर जाकर छानबीन की मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के ईश्वरीखेड़ा मोहल्ला निवासी दीपक रावत वैवाहिक व अन्य समारोहों में डीजे संचालन का काम करते हैं। दीपक रावत के मुताबिक, एक माह पहले मुनेश्वर नामक व्यक्ति ने खुद को देवा बाराबंकी का निवासी बताते हुए 14 नवंबर की रात को पार्टी के लिए डीजे बुक कराया था। मंगलवार शाम दीपक रावत के पास टाटा मैजिक से पहुंचे मुनेश्वर ने उसका डीजे वाहन पर लादा और उसे साथ लेकर बाराबंकी रवाना हो गया। देवा मार्ग पर पहुंचने पर मुनेश्वर ने दूसरे रास्ते पर वाहन मोड़ दिया। इस पर दीपक को शक हो गया। उसने वाहन रुकवा लिया और मोबाइल से मुनेश्वर की फोटो खींचने लगा। इस बीच मुनेश्वर ने फोन करके अपने चार-पांच साथियों को बुला लिया। जिसके बाद मुनेश्वर व उसके साथियों ने दीपक की जमकर पिटाई की और देवा मार्ग पर चौधरीपुरवा गांव के पास उसे वाहन से फेंककर भाग गए। दीपक ने पास के गांव में जाकर ग्रामीणों को आपबीती सुनाई और उनकी मदद से पुलिस को सूचना दी। इस पर सीओ सिटी आरएन सिंह व कोतवाल दिनेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित का कहना है कि, मुनेश्वर ने देवा के लिए डीजे बुक किया था। वह कहां का रहने वाला है? ये नहीं बताया था। दीपक के मुताबिक, लूटे गए डीजे में मशीन, साउंड, डांसिंग फ्लोर आदि सामान था, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है। पुलिस ने मुनेश्वर को नामजद करते हुए उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ सिटी आरएन सिंह का कहना है कि, लखनऊ के एक व्यापारी का डीजे बुक कराकर उसे शहर कोतवाली क्षेत्र में लूट लिया गया है। व्यापारी ने जो जानकारी दी है उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।