फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मौसम में दिन भर रहा उतार-चढ़ाव 45 के पार पहुंचा पारा

मौसम में दिन भर रहा उतार-चढ़ाव 45 के पार पहुंचा पारा

Thu, 15 Jun 2017 03:03 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
मौसम में दिन भर रहा उतार-चढ़ाव 45 के पार पहुंचा पारा
45 डिग्री पहुंचा पारा, उमस भरी गर्मी से बेहाल हुए लोग
विज्ञापन

दिन में छाए बादलों के बीच जैदपुर इलाके में हुई हल्की बूंदाबांदी, फिर भी गर्मी से राहत नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो- 27,42,43
धूप व बदली के बीच पूरे दिन लुकाछिपी का खेल होता रहा। बारिश के आसार भी दिखे। बुधवार को पारा 45 के पार हो गया। जिससे बढ़ी उमस व गर्मी से पूरे दिन लोग बेहाल रहे। दिन में छाए बादलों के चलते जैदपुर इलाके में हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन इससे गर्मी से निजात नहीं मिली। वहीं भीषण गर्मी के बीच 3 घंटे की विद्युत कटौती भी गई जो लोगों के लिए मुसीबत बन गई। गर्मी से परेशान लोग घर से बाहर के चक्कर लगाते रहे। मगर, कहीं भी उन्हें गर्मी से सुकून नहीं मिला। सुबह साढ़े 9 बजे काटी गई विद्युत आपूर्ति साढ़े 12 बजे जाकर बहाल हुई। उसके बाद लोगों को कुछ राहत मिली।
बुधवार को मौसम के बदले मिजाज के बाद बढ़ी गर्म से लोग ही नही पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे। उमस के बाद बढ़ी गर्म से लोग शरीर पर कपड़े तक सहन नही कर पा रहे थे। कुलर व पंखे भी गर्म हवा फेकने लगे। ऐसे में जो लोग घरों से निकले वह बाहर और जो घर पर थे वह वहां परेशान दिखे। पेय पदार्थो की दुकान पर गर्मी से व्याकुल लोगों की भीड़ तो थी मगर, ठंडे पेय भी उन्हें गर्मी से राहत नही दिला सके। बादल छाने से लोग बारिश की उम्मीद लिए बादल निहारते रहे। मगर, देर शाम तक बारिश नही हुई। गर्म को लेकर बाजारों में भी रौनक कम दिखी। गर्मी से व्याकुल मवेशी भी पानी की तलाश में भटकते रहे।
विज्ञापन


इन्सेट
तीन घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से परेशान हुए लोग
बाराबंकी। लखपेड़ाबाग व दशहराबाग में विद्युत तार को दुरुस्त करने के दौरान करीब तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने से लोग बिलबिला उठे। करीब साढ़े बारह बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दशहराबाग व लखपेड़ाबाग की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तीन घंटे बाद करीब साढ़े बारह बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान रहे। एसडीओ अयूब खान ने बताया कि विद्युत तारों को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। दशहरा बाग व लखपेड़ाबाग में कमजोर विद्युत तारों को बदला जा रहा है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर से जाने वाली विद्युत लाइन का अनुरक्षण कार्य भी किया जा रहा है। लोड बढ़ने पर विद्युत तारों पर प्रभाव न पड़े इसके लिए ट्रांसफार्मर को चेेेक किया जा रहा है। इसी के तहत तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed