{"_id":"d142ea5db6b76fe1b32c8347e922e957","slug":"2-50-lakh-theft-from-farmer-s-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नकब लगा किसान के घर से ढाई लाख उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगा किसान के घर से ढाई लाख उड़ाए
Updated Thu, 16 Jul 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बुधवार रात बेखौफ चोरों ने एक किसान के घर नकब काटकर ढाई लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मौके का जायजा लेने के साथ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम नंदाकापुरवा गांव निवासी किसान राममिलन वर्मा के घर बुधवार देर रात पीछे की दीवाल में नकब लगाकर अंदर पहुंचे चोर कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा करीब चालीस लीटर मेंथा आयल व सोने, चांदी के जेवरात समेत करीब ढाई लाख रुपये कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जिस समय यह घटना हुई किसान अपने परिवार समेत घर के दूसरे कमरे में सो रहा था। बृहस्पतिवार सुबह जब चोरी का पता लगा तो किसान ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस ने जांच पड़ताल की पर किसी भी चोर का पता नहीं लग सका है। एसओ टीपी सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन