{"_id":"5a0c88724f1c1bd9798bcb1c","slug":"191510770802-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चिकित्सक समेत समेत 11 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में चिकित्सक समेत समेत 11 घायल
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में डॉक्टर समेत 11 घायल
बाराबंकी। जिले में हुए सड़क हादसों में एक डॉक्टर समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ और अन्य आठ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम असेनी मार्ग पर एक ट्रक ने कार को ठोकर मार दी। हादसे में कार सवार जिला अस्पताल में तैनात लखनऊ निवासी डॉ. एनपी सिंह व उनके साथी प्रहलाद तिवारी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवा थाना क्षेत्र में गदिया मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार शहर कोतवाली क्षेत्र के जबरी कला निवासी मनोज कुमार यादव व उसका साथी प्रमोद कुमार रावत और दूसरी बाइक पर सवार मछरिहा गांव निवासी मनमोहन पुत्र मोले गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजरे कार सवार अविनाश मौर्य निवासी खजूरगांव ने तीनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ पहुंचाया। रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार, सीतापुर के पैंतेपुर थाना महमूदाबाद निवासी छंगा (25), संजय (30) व रवि (28) एक ही बाइक से क्षेत्र के मरकामऊ स्थित अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। केसरीपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉ. सुभाष राय ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार सफदरगंज थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर निवासी ललित कुमार वर्मा अपनी पत्नी सविता देवी और दो वर्षीय पुत्र के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। मारुति वैन की टक्कर लगने से तीनों लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।