फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   आंतकी संगठन ने युवक को भेजा धमकी भरा पत्र

आंतकी संगठन ने युवक को भेजा धमकी भरा पत्र

Tue, 20 Jun 2017 03:19 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
आंतकी संगठन ने युवक को भेजा धमकी भरा पत्र
समाजसेवी को मिली आतंकी संगठन की धमकी
विज्ञापन

- फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बसारा गांव का मामला
- पुलिस व खुफिया विभाग की टीम ने शुरू की जांच
फोटो-28
इसरौली (बाराबंकी)। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बसारा गांव निवासी राहुल खान को आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का धमकी भरा पत्र मिला है। पुलिस व खुफिया विभाग की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, मामला फर्जी लग रहा है लेकिन इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के बसारा गांव के रहने वाले राहुल खान अपने भाई रेहान खान के साथ तीन साल से गांव में स्वच्छता की मुहिम चला रहे हैं। ये दोनों भाई गांव के सभी रास्तों की सफाई करने के साथ ही दीवारों पर वॉल पेटिंग करके स्वच्छता व जागरूकता का संदेश देते हैं। एक साल से भी अधिक समय से दोनों भाई गांव के बाहर धरने पर बैठे हैं। इनकी मांग है कि केंद्र सरकार इनके प्रयासों पर ध्यान देकर काम कराए। सोमवार सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास एक लिफाफा पड़ा मिला। ग्रामीणों ने जब लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन द्वारा राहुल खान को धमकी भरे करीब एक दर्जन पत्र रखे थे। पत्र में लिखा है कि गांव वालों राहुल खान को समझा लो कि पीएम मोदी व सीएम योगी की फोटो न लगाए। पाकिस्तान से आका को फोन आ चुका है। राहुल खान को गोली मार दो।
विज्ञापन

राहुल ने इस मामले की शिकायत फतेहपुर कोतवाली में करके जांच की मांग की है। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि धमकी देने की बात फर्जी लग रही है लेकिन फिर भी पुलिस जांच कर रही है। वहीं, मामले की जानकारी पाकर खुफिया विभाग की टीम ने बसारा गांव जाकर लोगों से बातचीत की। हालांकि इस संबंध में अभी कोई अहम जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed