फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   हाई-वे पर छह से नौ तक रहेगा रूट डायर्वजन

हाई-वे पर छह से नौ तक रहेगा रूट डायर्वजन

Sun, 05 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
हाई-वे पर छह से नौ तक रहेगा रूट डायर्वजन
हाई-वे पर छह से नौ तक रहेगा रूट डायर्वजन
विज्ञापन



बाराबंकी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले में चार दिन के लिए दो स्थानों पर रूट डायवर्जन किया गया है। पहला रूट डायवर्जन सफदरगंज के पास और दूसरा रामनगर के पास किया जाएगा।


पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेशानुसार कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को रूट डायवर्जन के आदेश दिए गए हैं।


छह अगस्त की शाम से नौ अगस्त तक लखनऊ व बाराबंकी की ओर से गोरखपुर व बस्ती जाने वाले वाहनों को जरवल रोड, करनैलगंज, गोंडा, उतरौला, डुमरियागंज से गोरखपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन



छह अगस्त को जो वाहन लखनऊ से फैजाबाद होते हुए गोरखपुर जाना चाहते हैं, उन्हें फैजाबाद की ओर न जाकर सफदरगंज, बदोसरांय, मरकामऊ, चौकाघाट होते हुए जरवल रोड, करनैलगंज, गोंडा, उतरौला व डुमरियागंज से गोरखपुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं गोंडा व बहराइच की ओर से आने वाले वाहन चौकाघाट, रामनगर, मसौली, रामनगर तिराहा, चौपुला होते हुए लखनऊ भेजे जाएंगे। रूट डायवर्जन लागू कराने के लिए एएसपी उत्तरी दिगंबर कुशवाहा ने रामनगर व शहर के सीओ को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed