फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   युवती के साथ रेप का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

युवती के साथ रेप का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 28 Nov 2017 01:46 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
युवती के साथ रेप का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
युवती से रेप का प्रयास, केस दर्ज
विज्ञापन

सआदतगंज(बाराबंकी)। नित्यकर्म के लिए खेत गई एक युवती के साथ गांव के तीन युवकों ने रेप का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मामला मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सआदतगंज चौकी के एक गांव का है। यहां रहने वाली एक युवती रविवार की शाम अपनी मां के साथ गांव के बाहर स्थित बाग में नित्यकर्म के लिए गई थी। आरोप है कि बाग में पहले से ही ही घात लगाये बैठे गांव के ही मुकेश द्विवेदी, रिंकू गौतम व अतुल मिश्रा युवती को गलत नीयत के चलते पकड़कर रेप का प्रयास करने लगे। पुत्री के शोर मचाने पर थोड़ी दूरी पर ही नित्यकर्म कर रही मां जब दौड़ी तो तीनों मनचले भाग गये। पीड़िता की मां तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक जेएल सोनकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगता है मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed