फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   जोड़ सड़क हादसा

जोड़ सड़क हादसा

Sat, 25 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
जोड़ सड़क हादसा
सड़क हादसों में महिला अनुदेशक समेत तीन महिलाओं की मौत
विज्ञापन

- जैदपुर व सतरिख थाना क्षेत्र में हुए हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
जैदपुर/सतरिख(बाराबंकी)। जैदपुर, कुर्सी व सतरिख थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक महिला अनुदेशक समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई।
जैदपुर थाना क्षेत्र के भरथाई गांव निवासी चंद्रावती (50)पत्नी चंद्रपाल शुक्रवार की दोपहर ग्रामीण बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रही थी। तभी जोधपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार मारुति वैन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। परिवारीजनों ने सीएचसी सिद्धौर पर भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा करने वाला वाहन छोड़कर चालक भाग निकला। दूूसरा हादसा सतरिख थाना क्षेत्र में मसूदपुर गांव के पास हुआ। यहां पर स्कूटी से आ रही एक स्कूल की अनुदेशक पुष्पा देवी(30) निवासी पचासा गांव को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो समेत भाग निकला। वहीं देवा थाना के ग्राम खनवाहा गांव की निवासी रामकली पत्नी शत्रोहन (60) गुरुवार को कुर्सी थाना को मोहनपुर निवासी बुद्धा यादव के पुत्र रामजी के वैवाहिक समारोह मे शामिल होने के लिए पहुंची थी। दोपहर को रामकली अन्य महिलाओं के साथ मकान के बाहर रोड पर खड़ी होकर बाते कर रही थी। तभी कार चलाना सीख रहा गांव का ही एक युवक ने महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे जहां अन्य महिलाओं को हल्की चोटे आईं वहीं रामकली गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहां पर देर रात ईलाज के दौरान रामकली की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed