फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   दरहरा गांव के पास सुबह दिखा तेंदुआ

दरहरा गांव के पास सुबह दिखा तेंदुआ

Fri, 01 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
दरहरा गांव के पास सुबह दिखा तेंदुआ
दरहरा गांव के पास सुबह दिखा तेंदुआ
विज्ञापन

जहांगीराबाद (बाराबंकी)। दरहरा गांव पढ़ाने जा रही शिक्षिका ने गांव के बाहर शुक्रवार को दिन में पुल के पास तेंदुआ बैठा देखा। शिक्षिका ने गांव पहुंचकर लोगों को इसकी सूचना दी। गांव वाले लाठी-डंडा लेकर पुल के पास पहुंचे तो तेंदुआ हजरतपुर की ओर छलांग लगाकर भाग निकला।

शहर छोड़ गांव की ओर तेंदुआ आने से आस पास के गांवों में दहशत फैल गई। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के दरहरा गांव के बाहर पुल के पास तेंदुआ बैठा था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका अंजली श्रीवास्तव शुक्रवार को ऑटो से स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन


शिक्षिका ने तेंदुआ देखने जाने की सूचना स्कूल पहुंच ग्रामीणों को दी। ग्रामीण शोर मचाते हुए पुल के पास पहुंचे तो तेंदुआ हजरतपुर गांव की ओर भाग निकला। ग्रामीण राजबीर सिंह, अयोध्या प्रसाद, रामतीरथ आदि ने मामले की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के साथ ही निगरानी रखने की बात कही है। दोपहर पहुंची वन विभाग की टीम ने दरहरा गांव के पास नाले के किनारे पिंजरा रखकर बकरी बांधी है।


आसपास के गांव हजरतपुर, डमौल, महुआमऊ, भट्ठापुरवा व बनवा के आस पास ग्रामीणों के साथ कांबिंग की पर तेंदुए का कहीं पता नहीं चला। रेंजर नवाबगंज विक्रम सिंह सचान ने बताया कि दरहरा गांव के पास तेंदुआ देखा गया था। शुगरमिल से पिंजरा उठाकर दरहरा गांव में रखाकर निगरानी की जा रही है। चहल कदमी के कारण सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे उसे पकड़ने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed