{"_id":"59909b954f1c1be6558b45b2","slug":"181502649237-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक की पहचान नहीं हुई, दो हत्यारोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतक की पहचान नहीं हुई, दो हत्यारोपी भेजे गए जेल
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मृतक की नहीं हुई पहचान, हत्या में दो आरोपियों को भेजा जेल
कुएं में मिला था युवक का शव
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस की जांच में पता लगा था कि जिसकी हत्या की गई है, वह बाइक चोर था और कुछ लोगों ने उसको मार डाला था। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पकड़कर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया। जबकि अभी तक पुलिस मृतक की पहचान नहीं करवा सकी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में मकदूमपुर गांव के पास बाग में स्थित कुएं में छह अगस्त को एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने जांच की तो पता चला था कि यह युवक बाइक चोर है और इसी के चलते इसकी पिटाई कर दी गई थी। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन फंस जाने के डर से फिर उसे अस्पताल से लाकर हत्या करने के बाद शव कुएं में फेंका गया था। कोतवाल उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने वाले मकदूमपुर के निवासी चंद्रकेश व राजू को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कहा, दोनों आरोपी कोर्ट में पेश किए गए, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाल ने कहा कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। कहा, जो दो लोग जेल गए हैं उनके द्वारा ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। शराब के नशे में होने के चलते यह घटना को अंजाम देने की बात आरोपियों ने पुलिस को बताई है।