फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   भूमाफिया की सूची गायब होने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी

भूमाफिया की सूची गायब होने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 26 Feb 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
भूमाफिया की सूची गायब होने पर एसडीएम ने जताई नाराजगी
बाराबंकी। तहसील परिसर में चस्पा भूमाफिया की सूची गायब होने की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए नायब तहसीलदार सदर को तत्काल सूची चस्पा कराए जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


बतातें चले कि तत्कालीन एसडीएम सदर रहे अजय कुमार द्विवेदी के आदेश के बाद पांच बड़े भूमाफिया की सूची तहसील परिसर में चस्पा की गई थी। लेकिन उनके तबादले के बाद ही यह सूची परिसर से गायब हो गई। जब इस बात की जानकारी तहसील के कर्मचारियों को हुई तो तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम हो गया।
विज्ञापन


चर्चा थी कि भूमाफिया को गलत तरीके से ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जा दिलाने वाले कर्मचारियों ने ही इस सूची को परिसर से गायब करा दिया। जब इस बात की जानकारी एसडीएम सदर को हुई तो उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए जवाब तलब किया था। कहा इस तरह से रातोंरात सूची का गायब हो जाना गंभीर विषय है। एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय ने बताया कि ऐसे कर्मचारियों को भी चिहिन्त किया जा रहा है जो इस कार्य में संलिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed