फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप मैनेजर पर फायर झोंक 5.25 लाख की लूट

पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप मैनेजर पर फायर झोंक 5.25 लाख की लूट

Tue, 27 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप मैनेजर पर फायर झोंक 5.25 लाख की लूट
पेट्रोल पंप मैनेजर पर फायर कर 5.25 लाख की लूट
विज्ञापन



बाराबंकी। बैंक जा रहे पेट्रोल पंप के मैनेजर पर सोमवार को बदमाशों ने फायरिंग कर 5.25 लाख रुपये कैश लूट लिया। वारदात के दौरान हड़बड़ी में बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं, वारदात से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। डीआईजी, एसपी व एएसपी ने मौका मुआयना कर जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।


शहर के देवा मार्ग निवासी पूर्व विधायक शिवकरन सिंह का रामनगर थाना क्षेत्र में सुढ़ियामऊ में पेट्रोल पंप है। ग्राम तेलवारी निवासी धर्मपाल सिंह पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। सोमवार दोपहर मैनेजर अपनी बाइक से पेट्रोल पंप का 5.25 लाख रुपये कैश लेकर इमलिया गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने जा रहे थे।
विज्ञापन



फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में शाहपुर गांव के पास दो बाइक पर सवार हेलमेट पहने दो बदमाशों ने मैनेजर को रोककर कैश से भरा बैग छीनने लगे। मैनेजर के विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से उन पर फायर कर दिया। इससे मैनेजर घबरा गए तो बदमाश बैग लूटकर भाग गए। मगर हड़बड़ी में बदमाश अपनी एक बाइक मौके पर ही छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैनेजर ने तत्काल घटना की सूचना पंप मालिक पूर्व विधायक के पुत्र नवीन सिंह राठौर को दी। एसपी वीपी श्रीवास्तव को भी खबर दी गई। इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने आसपास घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी वीपी श्रीवास्तव व एएसपी दक्षिणी अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।



एसपी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर छूटी बदमाशों की बाइक कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। घटना के खुलासा के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल व स्थानीय पुलिस टीम लगी है। वहीं देर शाम डीआईजी अयोध्या ओंकार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और जल्द ही बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed