फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   डोल निकाल रहे लोगों पर हमला, तनाव

डोल निकाल रहे लोगों पर हमला, तनाव

Mon, 21 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
डोल निकाल रहे लोगों पर हमला, तनाव
डोल निकाल रहे श्रद्धालुओं पर हमला, तनाव
विज्ञापन


फतेहपुर (बाराबंकी)। श्रीकृष्ण भगवान के डोल निकालने का विरोध कर इसमें शामिल लोगों पर हमला कर दिया गया। इस मामले के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर डांटा मजरे सदरापुर गांव में रविवार रात श्रीकृष्ण भगवान का डोल निकाला जा रहा था। डोल में शामिल लोग डीजे पर झूम रहे थे। इस दौरान गांव के दूसरे हिस्से पर डोल पहुंचने पर वहां के जाकिर ने कहा कि इधर से डोल नहीं निकलेगा। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने डोल में शामिल लोगों की पिटाई कर दी। हालांकि मारपीट में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं पहुंचीं हैं। मामला बढ़ता देख जानकारी पर पहुंचे कोतवाल जितेंद्र सिंह ने सभी को काफी मशक्कत के बाद समझाकर शांत कराया व डोल को रवाना करवाया है। पुलिस एक हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed