फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   उपचार में लापरवाही का आरोप लगा परिवारीजनों ने काटा हंगामा

उपचार में लापरवाही का आरोप लगा परिवारीजनों ने काटा हंगामा

Wed, 28 Jun 2017 05:03 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 05:03 AM IST
विज्ञापन
उपचार में लापरवाही का आरोप लगा परिवारीजनों ने काटा हंगामा
युवक की मौत पर परिवारीजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
विज्ञापन


बाराबंकी। शहर के एक निजी अस्पताल में युवक की मौत होने के बाद परिवारीजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि परिवारीजनों व अस्पताल के एक कर्मचारी के बीच हाथापाई होने लगी। मामला बढ़ता देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया। बाद में मृतक के परिवारीजन पुलिस से बिना शिकायत किए शव अपने साथ लेकर चले गए।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कस्बा बेहलरा निवासी अवधराम (35) पुत्र मन्ना लाल को आंत उतरने से पेट में दर्द होने पर सतरिख नाका स्थित जैन नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने युवक की जांच बाहर से कराने के बाद दो बजे ऑपरेशन का समय दिया था। साढ़े ग्यारह बजे जांच रिपोर्ट अस्पताल के डॉ. संतोष जैन ने देखा तो पता चला कि मरीज की आंत फट गई है। चिकित्सक ऑपरेशन की तैयारी कर ही रहे थे कि मरीज की मौत हो गई। मृतक का भाई रामपाल, पिता मुन्ना लाल उसकी मां चिकित्सकों पर शिवप्यारी इलाज में लापरवाही बरतने और बिना किसी इलाज के ही 12 हजार रुपये की वसूली करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटने लगे। युवक की मौत के बाद भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अस्पताल में बवाल काटना शुरू कर दिया। सूत्रों का कहना है कि इस बीच परिवारीजनों ने एक कर्मचारी के साथ हाथापाई होने लगी। तब जाकर अस्पताल के प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। बाद में परिवारीजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की और शव लेकर चले गए। पहले परिवारीजन डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे, तहरीर देने पर शव को पोस्टमार्टम कराए जाने को कहा गया तो वह मुकर गए। किसी प्रकार की शिकायत नहीं की और शव लेकर चले गए। -एसपी सिंह, शहर कोतवाल
विज्ञापन

सुबह 7 बजे मरीज को लाए थे उस समय उसकी आंत फट चुकी थी। जिससे उसकी किडनी काम नहीं कर रही थी। मात्र तीन हजार रुपये जमा किए थे। सारी जांचे कराने के बाद दो बजे ऑपरेशन का समय था। इससे पहले मरीज की मौत हो गई। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है। -डॉ. विनय जैन, अस्पताल प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed