फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अलग अलग स्थानों पर चली गोलियां, एक की मौत एक घायल

अलग अलग स्थानों पर चली गोलियां, एक की मौत एक घायल

Sun, 11 Jun 2017 01:35 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
अलग अलग स्थानों पर चली गोलियां, एक की मौत एक घायल
गोली लगने से युवक की मौत, वृद्ध घायल
विज्ञापन

दरियाबाद व शहर कोतवाली क्षेत्र में हुईं घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। डेहवां गांव में शनिवार की शाम कब्जेदारी करने गए एक वृद्ध को विपक्षियों ने मना किया तो दहशत फैलाने की नियत से उसने हवाई फायर कर दिया। फायर करने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीट दिया। वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा गया है।

पहली घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी की है। यहां के निवासी अनिल कुमार गुप्ता (30) पुत्र विनोद को शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साले अतुल ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। ईएमटी राजकुमार ने बताया कि इमरजेंसी में तैनात डॉ. मुदित मेहरोत्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर का कहना है कि उसके बाएं सीने में गोली लगने का निशान था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। वहीं दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम डेहवां निवासी रामबरन मिश्रा (70) का गांव के ही रणबीर सोनी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व खेत की पैमाइश होने पर रामबरन के खेत का हिस्सा रणवीर के खेत में मिला लिया था। जिस पर शनिवार की शाम ट्रैक्टर लेकर रामबरन जोताई करने अपनी लाइसेंसी बंदूक के साथ गया हुआ था। खेत जोतने की जानकारी होने पर रणवीर सोनी भी परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध जताने लगे। आरोप है कि दहशत फैलाने की नियत से रामबरन ने हवाई फायर झोंक दिया। फायरिंग के बाद रणवीर सोनी ने उसे पकड़ लिया और उसी की बंदूक की बट से उसकी पिटाई कर दी। देर शाम दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed