फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   दुर्गंध के कारण बच्चों ने नहीं खाया एमडीएम

दुर्गंध के कारण बच्चों ने नहीं खाया एमडीएम

Mon, 27 Aug 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
दुर्गंध के कारण बच्चों ने नहीं खाया एमडीएम
बदबू के चलते बच्चों ने नहीं खाया एमडीएम
विज्ञापन

दो दिन से स्कूल के पास पड़ा है हादसे में मृत सांड का शव
अमर उजाला ब्यूरो
कोठी (बाराबंकी)। अवसानेश्वर-हैदरगढ़ मार्ग के किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय ढेडहा पट्टी के पास दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में एक घुमंतू सांड की मौत हो गई थी। तबसे उसका शव विद्यालय के पास ही पड़ा है। इससे आसपास दुर्गंध फैल रही है जिससे बच्चों ने एमडीएम नहीं खाया।

सांड के शव से फैल रही दुर्गंध के कारण सोमवार को विद्यालय आए बच्चों ने एमडीएम तक नहीं खाया। अध्यापिका संयोगिता ने इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी व खंड विकास अधिकारी से की है। इसके बावजूद शाम तक सांड का शव हटाया नहीं जा सका है। खंड शिक्षा अधिकारी आरके सिंह का कहना है कि विद्यालय से सूचना मिली थी, इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। खंड विकास अधिकारी घनश्याम राम त्रिपाठी का कहना है कि इसकी जिम्मेदारी पशु चिकित्साधिकारी की है, उन्हें सूचना दी गई है, ठेकेदार से बात करके शव हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed