{"_id":"5d0936098ebc3e20611b60ab","slug":"15608847321718-53-barabanki-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 घंटे गुल रही 53 गांवों की बिजली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
18 घंटे गुल रही 53 गांवों की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 घंटे गुल रही 53 गावों की बिजली
बाराबंकी। बहरेला फीडर में आई खराबी के चलते करीब 53 गांवों की बिजली करीब 18 घंटे गुल रही। इससे 20 हजार की आबादी सोमवार रात और मंगलवार दोपहर बाद तक परेशानी हुई।
रामसनेहीघाट के बहरेला फीडर में सोमवार रात करीब नौ बजे छिपकली जाने से पैनल अचानक जल गया। इससे इब्राहिमाबाद, पूरे गिरधर, बहेरला, मौलारा, उजिउद्दीनपुर, टड़िया, भानपुर समेत 53 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर कर्मचारी व तकनीकी सहायक मौके पर पहुंचे लेकिन पैनल पूरी तरह जल जाने के कारण मरम्मत का कार्य नहीं हो सका। मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे पैनल दुरुस्त होने के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हो सकी। अधिशाषी अभियंता राधेश्याम भास्कर ने बताया कि पैनल में छिपकली जाने से पैनल जल गया था।