फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सड़क किनारे पड़ा मिला खून से लथपथ महिला का शव, हत्या की आशंका

सड़क किनारे पड़ा मिला खून से लथपथ महिला का शव, हत्या की आशंका

Wed, 12 Jun 2019 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे पड़ा मिला खून से लथपथ महिला का शव, हत्या की आशंका
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। एक महिला का खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। बुधवार की शाम घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के टिभुईखेड़ा गांव के पास बुधवार की शाम रायबरेली सीमा के पास बाग में 58 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला है। ग्रामीणो के मुताबिक महिला के पैर व शरीर पर चोट के निशान हैं तथा मुंह व नाक से खून निकल रहा था। महिला के शरीर पर धोती व कपड़े अस्त-व्यस्त पड़े थे। ग्राम प्रधान गंगा सिंह की सूचना पर शाम को पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से बात की लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाल रतन सिंह ने बताया रायबरेली सीमा के निकट अज्ञात वृद्ध महिला का शव पाया गया है। घटना संदिग्ध है। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट से पता चलने व मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed