फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, हालत गंभीर

आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, हालत गंभीर

Fri, 07 Jun 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, हालत गंभीर
आठ वर्षीया बालिका से दुष्कर्म, हालत गंभीर
विज्ञापन

बाराबंकी। आठ वर्षीया बालिका को घुमाने के बहाने ले जाकर परिचित व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बालिका के घर लौटने पर परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई। वे आरोपी को पकड़ कर पुलिस के पास पहुंचे। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बालिका को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना टिकैतनगर क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार शाम सलीम नामक व्यक्ति उसके घर आया और बच्चों को गाड़ी में बैठा कर घुमाने ले गया था। महिलाओं के मना करने पर कहा कि घुमाकर बच्चों को छोड़ जाएगा। कुछ देर बाद सलीम बच्चों को छोड़ गया। लेकिन आठ वर्षीय बालिका नहीं आई। देर शाम बालिका खून से लथपथ घर पहुंची और परिवारीजनों को आपबीती बताई। पता चला कि एक बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


परिवारीजन आरोपी को पकड़कर थाने ले आए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालिका को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर पर भेजा लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। परिवारीजनों का कहना है कि पीड़िता को सीएचसी ले जाने पर महिला चिकित्सक नहीं मिलीं। इससे उसका समुचित इलाज नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed