फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मेंथा टंकी फटने से तीन झुलसे, पूर्व में घायल एक की मौत

मेंथा टंकी फटने से तीन झुलसे, पूर्व में घायल एक की मौत

Thu, 30 May 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
मेंथा टंकी फटने से तीन झुलसे, पूर्व में घायल एक की मौत
मेंथा टंकी फटने से तीन झुलसे, गंभीर
विज्ञापन



बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र के गुरलेस गांव में मेंथा पेराई के दौरान टंकी फटने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें आनन-फानन में सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरसेल निवासी धीरेंद्र पुत्र नन्हेलाल की मेंथा की टंकी है। बुधवार दोपहर वह अपनी मेंथा की फसल की पेराई कर रहे थे। धीरेंद्र के यहां मजदूरी करने आए सीतापुर के थाना थानगांव के ग्राम खैरी मजरे राजापुर इसरौली निवासी शारदा प्रसाद (26) पुत्र रमापति व अमरीश (30) पुत्र सुखराम भी मेंथा पेराई में लगे थे।
विज्ञापन



दोपहर दो बजे अचानक अधिक ताप के कारण टंकी फट गई। इससे टंकी मालिक धीरेंद्र और दोनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। टंकी फटने की तेज आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने आनन-फानन में तीनों को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में तीनों को बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।


वहीं, तीन दिन पूर्व फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धरौली में मेंथा पेराई के दौरान टंकी फटने से सुलेमान, इलियास और उस्मान गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिला अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सकों ने तीनों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया था।



जहां इलाज के दौरान मंगलवार देर शाम इलियास की मौत हो गई। लगातार तीसरे दिन मेंथा टंकी फटने की इस घटना से किसानों में काफी मायूसी है। इन हादसों से किसान मेंथा की पेराई करने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed