फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   तालाब की खुदाई में मिली अष्टधातु की बेशकीमती लक्ष्मी माता की मूर्ति

तालाब की खुदाई में मिली अष्टधातु की बेशकीमती लक्ष्मी माता की मूर्ति

Tue, 19 Feb 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
तालाब की खुदाई में मिली अष्टधातु की बेशकीमती लक्ष्मी माता की मूर्ति
मनरेगा द्वारा बनवाये जा रहे तालाब की खुदाई के दौरान देवी लक्ष्मी की एक बेशकीमती मूर्ति बरामद होने से हड़कंप मच गया। मूर्ति देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। गांव में ही एक स्थान पर मूर्ति को रखकर पूजा पाठ भी शुरू कर दिया गया। इस बीच एसडीएम ने मामले की जानकारी कर मौके पर तहसील की टीम भेजा और मूर्ति को मालखाने के डबल लॉक में रखवाया। मूर्ति का वजन लगभग एक किलो से अधिक बताया जा रहा है और उसकी कीमत करोड़ों में है। मूर्ति किस धातु की है इसका पता लगाने के लिए पुरातत्व विभाग को भी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन



जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटेहटा के मजरे लक्ष्मी चंद पुरवा में बीते कई दिनों से मनरेगा योजना के तहत एक तालाब की खुदाई कराई जा रही थी। मंगलवार को तालाब खुदाई के दौरान मजदूरों को लक्ष्मी की एक मूर्ति दिखाई दी। मूर्ति दिखने की सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह को दी गई। इस पर वह मौके पर पहुंचे और मूर्ति को निकलवाकर पानी से साफ करवाया।
विज्ञापन


प्रधान गजेंद्र ने इसकी सूचना पर एसओ जहांगीराबाद मदनपाल को दी। मौके पर भीड़ बढ़ती देख प्रधान ने मूर्ति को गांव के ही मजदूर शिवधनी के सुपुर्द कर उसके घर के सामने स्थित नीम के चबूतरे पर रखवा दिया और यहां पर लोग पूजा-पाठ भी करने लगे। एसओ मदनपाल ने बताया कि तालाब से बरामद मूर्ति का वजन लगभग एक किलो से भी अधिक है और यह अष्टधातु की होने की आशंका है। इस मामले की जानकारी पर एसडीएम सदर अभय पांडेय ने मौके पर तहसील की टीम को भेजकर मूर्ति को कब्जे में लेकर मालखाने के डबल लॉक में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed