फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बाग से आम चोरी कर भाग रहे अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

बाग से आम चोरी कर भाग रहे अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

Sun, 15 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बाग से आम चोरी कर भाग रहे अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या
फतेहपुर(बाराबंकी)। एक बाग से शुक्रवार की देर रात आम चोरी कर भाग रहे एक व्यक्ति की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई है। मृतक के पुत्र ने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन



कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम सिहाली निवासी राम गोपाल (45) पुत्र राम भरोसे शुक्रवार की देर रात इसी थाना क्षेत्र के ग्राम कदिरापुर निवासी बजरंग प्रसाद की आम की बाग में चोरी से आम तोड़ने गया था।
विज्ञापन



तभी बाग मालिक जग गया और शोर मचाने लगा। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने राम गोपाल को पकड़ने के बाद उसकी लाठी, डंडों से जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामगोपाल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं पुलिस ने बाग मालिक बजरंग प्रसाद की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया। इस बीच सीएचसी में भर्ती आरोपी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


जहां शनिवार की सुबह उसकी उपचार के दौरन मौत हो गई। मृतक युवक के पुत्र हरिचंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगया है कि उसके पिता की आम के बाग मलिक बजरंग प्रसाद व उसके पुत्र आनंद, अतुल, अनुज व अन्य ग्रामीणों ने लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी है।


पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद शनिवार को मौके पर पहुंचे एएसपी उत्तरी दिगंबर कुशवाहा, सीओ अरविंद वर्मा, कोतवाल अवनीश सिंह आदि ने मामले की जांच करने के साथ ग्रामीणों से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली है।



एसपी वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी है उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed