{"_id":"5a1c5a2b4f1c1b76678bdfcd","slug":"151511807531-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, चले हथगोला, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, चले हथगोला, तीन घायल
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में चले हथगोले, तीन घायल
- सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत करोरा गांव का मामला
हरख(बाराबंकी)। भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट वह हथगोले चलने से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सतरिख सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत करोरा गांव निवासी कमल सिंह के बबूल आदि के पेड़ सहन की जमीन पर लगे हैं। इन पेड़ को कमल सिंह ने बेचा है जबकि जिस जमीन पर पेड़ लगे है उस पर कब्जा गांव के ही फुलेराज सिंह का है। सोमवार को जब पेड़ कटने लगे तो दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और दोनों पक्षों में जबरदस्त लाठी-डंडा चलने लगे। इस दौरान दोनों तरफ से एक दूसरे पर हथगोले भी दागे गए। इस मारपीट में एक पक्ष के विवेक सिंह, रंजीत सिंह व फुलेराज सिंह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख में भर्ती कराया है। जबकि पुलिस हथगोला व गोली चलने की सूचना से इनकार कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह का कहना है की अभी तक तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
----------------------