फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   इलाज के दौरान महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

इलाज के दौरान महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

Sun, 10 Feb 2019 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
इलाज के दौरान महिला की मौत,  लापरवाही का आरोप
जिला अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा
विज्ञापन



बाराबंकी। पेटदर्द होने पर जिला अस्पताल पहुंची एक महिला की मौत हो गई। परिवारीजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद मामले में सीएमओ से शिकायत करने की बात कहते हुए शव लेकर चले गए।


सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी अमित की पत्नी ममता (32) को शुक्रवार रात पेटदर्द होने पर परिवारीजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात सवा एक बजे ममता की मौत हो गई। परिवारीजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन



मगर डॉक्टरों ने जब पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिवारीजन शव लेकर चले गए। परिवारीजन ने मामलेे की शिकायत सीएमओ से करने की बात कही है।


उधर डॉ. राघवेंद्र का कहना है कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई। बेड खाली नहीं होने से तीमारदार आक्रोशित थे, बाद में बेड उपलब्ध कराया गया। ममता को जिस समय अस्पताल लाया गया, उसकी हालत बेहद नाजुक थी। इस संबंध में सीएमएस डॉ. एसके सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed