फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पूर्व प्रमुख के पुत्र ने घर में घुसकर की छेडछाड़, केस दर्ज

पूर्व प्रमुख के पुत्र ने घर में घुसकर की छेडछाड़, केस दर्ज

Tue, 02 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रमुख के पुत्र ने घर में घुसकर की छेडछाड़, केस दर्ज
पूर्व ब्लॉक प्रमखु के पुत्र ने घर
विज्ञापन

में घुसकर की छेड़छाड़

क्रासर
- हैदरगढ़ पुलिस ने दर्ज किया केस

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। घर में घुसकर एक महिला से मारपीट व छेड़छाड़ करने के मामले में सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मारपीट के मामले में पूर्व प्रमुख व उनके भाई पर भी केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बतातें चले कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता के पुत्र पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप है कि रविवार की सुबह वह आंगन में सफाई कर रही थी तभी वहां पहुंचे सपा नेता के पुत्र ने पीछे से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने का प्रयास किया है। कोतवाली प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि इस मामले दिनेश प्रताप सिंह के बेटे विजय प्रताप उर्फ कप्तान के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि दिनेश प्रताप सिंह व उनके भाई उमा प्रताप सिंह के खिलाफ मारपीट का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। प्रभारी कोतवाल ने बताया मामला भूमि विवाद से जुड़ा है लेकिन पुलिस को एक महिला व एक युवक ने अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया था जिसके तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed