फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सीडीओ आवास के सामने से फिर चोरी हुई जीप

सीडीओ आवास के सामने से फिर चोरी हुई जीप

Mon, 20 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ आवास के सामने से फिर चोरी हुई जीप
सीडीओ आवास के सामने से फिर चोरी हुई जीप
विज्ञापन

- सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे इंडिगो सवार बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शहर में सक्रिय ऑटो लिफ्टर गैंग आए दिन बाइक व कार चोरी कर पुलिस की नाक में दम किए हैं। लगातार दूसरी पर देवा मार्ग पर सीडीओ आवास के सामने से शनिवार की रात एक जीप चोरी हो गई। पुलिस द्वारा पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो इंडिगो कार सवार बदमाश जीप चोरी करते दिख रहे हैं। पुलिस अब इसी आधार पर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रफीनगर मोहल्ला निवासी फरीद अहमद की जीप देवा मार्ग पर सीडीओ आवास के समीप खड़ी थी। शनिवार की रात यहां पहुंचे चोर जीप चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी इंचार्ज धीरेंद्र वर्मा ने पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें इंडिगो कार सवार बदमाश पहुंचे और जीप चोरी कर भाग निकले। इससे पहले भी यहां से एक कार चोरी हुई थी जिसे भी इसी तरह की इंडिगो कार सवार बदमाश लेकर गए थे। पुलिस के लिए अब इन बदमाशों को पकड़ पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं सीडीओ आवास के पास पुलिस कर्मियों की भी तैनाती रहती है ऐसे में यहां से चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन

(बॉक्स)
स्कूटी ले भाग निकले बदमाश
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पोस्टऑफिस के निकट दुकान से खरीदारी कर रहे मोतिकपुर गांव निवासी की स्कूटी लेकर तीन बदमाश फरार हो गए। शिकायत पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर स्कूटी की तलाश कर रही है। शनिवार की देर शाम को मोतिकपुर मजरे बहुता गांव के हरिश्चंद्र मिश्रा स्कूटी से हैदरगढ़ बाजार में खरीदारी करने गए थे। लखनऊ मार्ग पर पोस्ट आफिस के निकट स्कूटी खड़ी कर सड़क के दूसरी ओर दुकान पर गए थे। दुकान से तीन लोगों को स्कूटी ले जाते हुए देखकर गुहार लगाई लेकिन जब तक लोग कुछ समझते बदमाश स्कूटी लेकर फरार हो गए थे। कोतवाल पीके तिवारी ने कहा बाजार से स्कूटी चोरी होने की शिकायत पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed