फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   आपति जनक टिप्पड़ी करने पर एक अधिवक्ता पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज

आपति जनक टिप्पड़ी करने पर एक अधिवक्ता पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज

Mon, 18 Feb 2019 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
आपति जनक टिप्पड़ी करने पर एक अधिवक्ता पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज
बाराबंकी। जिले के एक अधिवक्ता पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ.सतीश कुुमार ने अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर की। रिपोर्ट दर्ज कर इसकी जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन



मालूम हो कि देवांश प्रताप समेत कई वकीलों ने सोमवार को एसपी को पत्र देकर कहा कि चौदह फरवरी को सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद कुछ समाज व देश विरोधी ताकतें देश की एकता व अखंडता पर प्रहार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक अधिवक्ता द्वारा एक समुदाय का मजाक उड़ाया गया और पुलवामा घटना को एक साजिश बता कर लोगों को उकसाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की गई है। इस प्रार्थना पर एसपी डॉ. सतीश कुमार ने शहर कोतवाली में अधिवक्ता पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि किसी को भी समाज में नफरत फैलाने का मौका नही दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed