{"_id":"5a0c885d4f1c1b8e698bbbed","slug":"121510770781-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"160 लीटर शराब बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
160 लीटर शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
240 लीटर शराब बरामद, सात गिरफ्तार
सफदरगंज (बाराबंकी)। निकाय चुनाव के मद्देनजर सख्त दिशा-निर्देश के चलते पुलिस ने अवैध शराब के गोरखधंधे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सफदरगंज पुलिस ने अवैध शराब भट्ठियों पर छापा मारकर 160 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, कुर्सी पुलिस ने 80 लीटर शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
सफदरगंज पुलिस ने मंगलवार देर रात ग्राम जियापुरवा के मजरे अंबौर में कल्याणी नदी के किनारे चल रही शराब की भट्ठी पर छापा मारकर दो लोगों को मौके से धर दबोचा। इनके पास से 120 लीटर कच्ची शराब के साथ ही शराब बनाने के उपकरण, भट्ठी, पिपिया आदि सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए सियाराम व भभूती की निशानदेही पर कल्याणी नदी के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 150 बोरी लहन को बरामद कर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। बताया गया कि, पकड़े गए सियाराम व भभूती लंबे अरसे से शराब बनाने का गोरखधंधा कर रहे हैं। पूर्व में भी दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। वहीं, उपनिरीक्षक हरिलाल यादव ने कल्याणी नदी पुल के पास से बुधवार को ग्राम सैदनपुर निवासी पप्पू रावत को 40 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि, सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
वहीं, कुर्सी पुलिस ने बुधवार को छापा मारकर 80 लीटर कच्ची शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि, बबुरिहा गांव के पास से बाबू, छोटेलाल, धर्मेंद्र व विद्या लाल को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है।