फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   नौजवानों को आज से मिलेगा दिल्ली पुलिस में भर्ती का मौका

नौजवानों को आज से मिलेगा दिल्ली पुलिस में भर्ती का मौका

Mon, 12 Jun 2017 05:31 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 05:31 AM IST
विज्ञापन
नौजवानों को आज से मिलेगा दिल्ली पुलिस में भर्ती का मौका
नौजवानों को आज से मिलेगा दिल्ली पुलिस में भर्ती का मौका
विज्ञापन

दसवीं वाहिनी पीएसी में चलेगी भर्ती प्रक्रिया
लखनऊ समेत 20 जिलों के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग
डीएम व एसपी ने सुरक्षा वयवस्था के लिए की बैठक
41 हजार पदों में 18 हजार महिलाओं की भी होगी भर्ती
फोटो-
बाराबंकी। प्रदेश के नौ जवानों को दिल्ली पुलिस में भर्ती होने का मौका दिया जा रहा है। जिले में सोमवार से दिल्ली पुलिस में सिपाही पद पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। एक माह तक चलने वाली इस पुलिस भर्ती में लखनऊ के आस पास पड़ने वाले 20 जिलों के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। भर्ती को लेकर रविवार को डीएम व एसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस भर्ती में 41 हजार पदों में 18 हजार महिलाओं की जगह है।
लोकभवन में रविवार को डीएम अखिलेश तिवारी व एसपी अनिल कुमार सिंह ने जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि दिल्ली पुलिस की ओर से 12 जून सोमवार से सिपाही पद पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें 20 जिलों के अभ्यर्थी बुलाए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया बहराइच मार्ग स्थित पीएसी दसवीं वाहिनी मैदान में आयोजित की गई है। इसमें आने वाले अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, सवारी वाहन आदि के इंतजाम के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। भर्ती को लेकर डीएम व एसपी ने पीएसी मैदान पहुंचकर वहां का हाल देखा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन में आने वाले अभ्यर्थियों को दिक्कत न हो इसको लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन


बाक्स-
प्रतिदिन भाग लेंगे दो हजार अभ्यर्थी
दिल्ली पुलिस की ओर से पुरुष व महिला सिपाही की सीधी भर्ती के लिए यूपी के नवजवानों को मौका दिया जा रहा है। लगातार एक माह तक चलने वाली इस पुलिस भर्ती में प्रतिदिन दो हजार अभ्यर्थी भाग ले सकते है। इसमें पूरी टीम दिल्ली पुलिस की रहेगी जिसके द्वारा भर्ती का पूरा काम करवाया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई कमी व गड़बड़ी न आने पाए इसको लेकर अधिकारियों द्वारा तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अखिलेश तिवारी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed