फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   संशोधित-सड़क हादसों में चार युवकों की मौत,दो घायल

संशोधित-सड़क हादसों में चार युवकों की मौत,दो घायल

Thu, 07 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
संशोधित-सड़क हादसों में चार युवकों की मौत,दो घायल
बेकाबू ट्रक से कुचलकर तीन युवकों की मौत
विज्ञापन

बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में बुधवार रात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार एक युवक व पैदल जा रहे दो मजदूरों को रौंद दिया। इसके बाद ट्रक पेड़ से जा टकराया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। मृतकों में एक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, सफदरगंज थाना क्षेत्र में बाइक से जा रहे दो युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। इनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

कुर्सी थाना क्षेत्र में बुधवार रात 7.30 बजे लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर एक ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे खड़ी बाइक राैंदते हुए सामने से आ रहे एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस दौरान ट्रक की चपेट में सड़क किनारे पैदल जा रहे दो युवक भी आ गए। हादसे में ट्रक चालक अनवारी गांव निवासी मेराज (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पैदल जा रहे बुलबुल (32) निवासी कटरा थाना बख्शी का तालाब जनपद लखनऊ और बाइक सवार अब्दुल कुद्दूस (35) निवासी खदरा थाना, हसनगंज लखनऊ व बिहार निवासी मुसाफिर (31) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनील नामक एक युवक घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि, हादसे में मृत बुलबुल व उसका साथी सुनील अनवारी गांव के एक कबाड़ी के यहां मजदूरी करते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि, हादसा इतना भीषण था कि आसपास इलाके में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, सफदरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम बाइक से जा रहे दो युवकों को हाईवे पर दादरा चौराहे के समीप एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि, मृतक की पहचान अरविंद सिंह (30) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम पचवन थाना छावनी, जिला बस्ती के रूप में हुई है। जबकि उसके साथ रहा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका नाम पता नहीं लग सका है। एसओ ने कहा कि, मृतक के पास मिले आधार कार्ड व कागजात के आधार पर पता चला है कि वो किसी दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed