फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Fri, 16 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन

-मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुर का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहरा (बाराबंकी)। संदिग्ध अवस्था में एक नवविवाहिता का शव ससुराल में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ससुराली पक्ष के लोग इसे आत्महत्या बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे है।

मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुर मजरे भिरिया का है। यहां के निवासी सत्यप्रकाश अवस्थी का विवाह एक साल पूर्व 9 जुलाई 2016 को रामपुर मथुरा थाने के कितुरी गांव निवासी छंगालाल की पुत्री रेखा से हुआ था। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से रेखा ने अपने कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर फांसी लगा ली। काफी देर तक उसकी आहट न पाकर ससुरालीजन उसके कमरे में गए तो वहां का नजारा देख वह दंग रह गए। रेखा का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बृजेश वर्मा, छेदा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरा तथा परिजनों को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी। गांव वालों की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता छंगालाल ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed