फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ट्रक से टकराई कार, शिक्षिका की मौत, पति गंभीर

ट्रक से टकराई कार, शिक्षिका की मौत, पति गंभीर

Thu, 30 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से टकराई कार, शिक्षिका की मौत, पति गंभीर
ट्रक से टकराई कार, काउंसलिंग
विज्ञापन

को जा रही शिक्षिका की मौत

- शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर हुए हादसे में पति गंभीर

फोटो- 19,20,21
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में फैजाबाद हाईवे पर दारापुर गांव के पास बुधवार की दोपहर एक कार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार लखनऊ के अलीगंज निवासी शिक्षिका की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। शिक्षिका तबादले के लिए काउंसिलिंग में भाग लेने मिनी डायट बड़ेल जा रही थी।
लखनऊ जनपद के चंद्रलोकपुरी कॉलोनी के मकान नंबर 299 अलीगंज निवासी अनीता शर्मा(45) देवा ब्लॉक के इब्राहिमपुर कला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात थी। तबादले के चलते अनीता काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए पति सौरव जर्नादन (48)के साथ बुधवार को कार द्वारा शहर के मिनी डॉयट बड़ेल जा रही थी। तभी हाईवे बाइपास पर दारापुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से कार टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में शिक्षिका अनीता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंचे शहर कोतवाल धनंजय सिंह ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। कोतवाल ने बताया किसी बड़े वाहन ने कार में पीछे से टक्कर मारी थी जिसके बाद कार ट्रक से टकरा गई। हालांकि हादसा करने वाले ट्रक व उसके चालक का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

बाक्स-
शिक्षकों ने जताया शोक, निरस्त हुई काउंसिलिंग
बाराबंकी। शिक्षिका की मौत होने की खबर फैलते ही जिले के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह समेत सैकड़ों शिक्षक मॉर्चरी पहुंचे व मृतका के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि तबादले के चलते शिक्षिका अनीता व उनके पति काफी परेशान थे जिसके चलते यह हादसा हुआ है। हादसे की जानकारी पर बीएसए विनय कुमार भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इसके पहले बड़ेल डॉयट में बीएसए ने शिक्षकों के साथ शोक संवेदना व्यक्त कर काउंसिलिंग निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed