फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   भूमि विवाद में अधेड़ पर फावड़े से हमला, गंभीर

भूमि विवाद में अधेड़ पर फावड़े से हमला, गंभीर

Thu, 30 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में अधेड़ पर फावड़े से हमला, गंभीर
भूमि विवाद में अधेड़ पर फावड़े से हमला, गंभीर
विज्ञापन

रामसनेहीघाट(बाराबंकी)। भूमि विवाद के चलते एक व्यक्ति पर फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया गया है जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज सनौली में गांव के रामसजीवन और घनश्याम आदि के मध्य भूमि विवाद चल रहा है। बुधवार को जब रामसजीवन(45) दोपहर बाद अपने खेत पर गए थे तभी वहां मौजूद विपक्षियों ने उसे वहीं पर घेरकर फावड़े से हमला बोल दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए रामसजीवन को परिवारीजनों ने बनीकोडर सीएचसी पहुंचाया लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी बृजेश तिवारी ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed