{"_id":"597cd4f94f1c1ba7098b47f0","slug":"101501353209-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को शादी का झांसा देकर किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को शादी का झांसा देकर किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा दे किया दुराचार, केस दर्ज
- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जहांगीराबाद(बाराबंकी)। एक युवती को शादी का झांसा देकर दुुराचार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया और फिर शादी करने से मुकर गया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई किया है।
थाना जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत कर बताया था कि फतेहपुर कोतवाली के शेखपुर अलीपुर गांव के आनंद कुमार से उसकी शादी तय हुई थी लेकिन किसी कारण से विवाह नहीं हो सका। युवती का इस बीच दूसरी जगह विवाह हो गया लेकिन आंनद कुमार उसकी ससुराल जाने लगा। युवती का कहना है कि इस बीच एक बेटा हो गया उसके बाद पति ने मुझे छोड़ दिया। जिसके बाद आनंद कुमार ने युवती से विवाह करने की बात कहकर आनंद उसे अपने साथ बाराबंकी शहर में लेकर रहने लगा। करीब एक साल बीतने के बाद जब विवाह नहीं हुआ तो युवती को पता लगा कि आनंद दूसरी जगह विवाह करने जा रहा है जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार केे आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।