फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   1.25 lakh cash and jwellary looted of train passanger

रेल यात्री की सवा लाख की नगदी व जेवर उड़ाए

Tue, 15 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 15 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी से लखनऊ जा रही बरेली एक्सप्रेस में चोरों ने एक महिला यात्री का बैग पार कर दिया। बैग में करीब सवा लाख की ज्वैलरी व नगदी थी। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट चारबाग लखनऊ जीआरपी में दर्ज कराई। मामला बाराबंकी जनपद के जीआरपी क्षेत्र का होने से केस को यही पर ट्रांसफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


लखनऊ निवासी अजिता श्रीवास्तव अपने पति रतन श्रीवास्तव के साथ बरेली एक्सप्रेस से वाराणसी से लखनऊ लौट रही थी। अजिता ने बताया कि रुदौली रेलवे स्टेशन के इस पर जब उनकी नींद खुली तो बैग गायब था। पड़ताल करने पर एक यात्री ने कोच के गेट के पास बैग पड़े होने की जानकारी दी। इस पर जब अजिता ने बैग खंगाला तो चोर सब सामान चुरा कर भाग चुके थे।
विज्ञापन


पीड़ित अजिता ने बताया बैग में मंगलसूत्र अंगूठी व करीब चार हजार की नगदी थी। पीड़िता ने चारबाग लखनऊ पहुंच कर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। वारदार जीआरपी बाराबंकी क्षेत्र में होने के चलते केस को यही पर ट्रांसफर कर दिया गया है। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष असमा माजिद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed