फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   shot to Husband

पति को मारी गोली

Sun, 05 Jul 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 05 Jul 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम महिला से छेड़छाड़ पर पति के हाथों पिटाई से नाराज एक शोहदे ने महिला के घर धावा बोल पति को गोली मार दी। गोली महिला के पति के एक सिर व दूसरी पैर में जा धंसी। अचानक हुए हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने घायल को लखनऊ ट्रामा सेंटर भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक, कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी राम कुमार (36) (परिवर्तित नाम) की पत्नी ने शनिवार शाम उससे बताया कि गांव के ही दीपक उसके साथ छेड़खानी की है। पत्नी की बात सुनने के बाद राम कुमार अपने साथियों संग दीपक के पास पहुंचे और दीपक की जमकर पिटाई कर दिया। इसके कुछ देर बाद दीपक अपने पिता नंदकिशोर व गांव के ही नौमीलाल के साथ राम कुमार के पास पहुंचा और अवैध असलहों से फायरिंग करनी शुरू कर दी दो गोलियों में एक राम कुमार के सिर और दूसरी पैर में जा धंसी। जब तक लोग कुछ समझ पाते हमलावर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने घायल राम कुमार को इलाज के लिए सीएचसी कोठी पहुंचाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सीएसी में हालत गंभीर होने के चलते घायल को डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष रायसाहब यादव का कहना है कि इस मामले में पिता पुत्र नंदकिशोर व दीपक व नौमीलाल के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कहा आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गांव

कोठी थाना क्षेत्र का एक गांव शनिवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां के लोगों ने समझा कि गांव में चोर, लुटेरे घुुस आए हैं। कई राउंड हुई फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed