फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   stress after found body of animal

वध प्रतिबंधित पशु का शव मिला, तनाव

Mon, 22 Jun 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 22 Jun 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा थाना क्षेत्र के कुड़वां गांव में एक प्रतिबंधित पशु काटे जाने से तनाव हो गया। पशु का शव गांव के बाहर तालाब के पास पाया गया। रात में पशु का वध कर रहे लोग ग्रामीणों के आने की आशंका पर भाग खड़े हुए। प्रधान की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है।।

सुबेहा थाने के कुंड़वा गांव के मजरे अहीर की आबादी के समीप रविवार रात में तालाब के पास स्थित बाग की रखवाली करने आए समऊ के बराबर टार्च जलाने पर वहां पशु काट रहे लोग ग्रामीणों के आने की आशंका पर भाग खड़े हुए। सुबह खेत के लिए निकले ग्रामीणों ने तालाब का नजारा देखा तो उन्हें पूरा मामला समझते देर नहीें लगी। प्रतिबंधित एक पशु का सिर व चारों पैर बांका से काटे गए थे तथा बांका, साइकिल व दो प्लास्टिक बोरी मौके पर पड़ी थी। इसकी सूचना फैलते ही मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए तथा पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण रिपोर्ट दर्ज कर पशु वध करने वालों को गिरफ्तार करने मांग पर अड़े रहे। कुंड़वा के प्रधान रामसजीवन की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। थानाध्यक्ष जावेद इकबाल अहमद ने कहा प्रतिबंधित पशु को पासिन पुरवा मजरे अहीर गांव के अंगनू ने गैर जिले के पशु विक्रेता को बेचा था। प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पशु के शव का पोस्ट मार्टम करा कर गड्ढे में दबवा दिया गया है। उन्होंने वध करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी कर जेल भेजने का दावा किया है।

विज्ञापन

बाक्स-

गिरफ्तारी की मांग

पशुवध की सूचना पर सीओ मो. तौफीक अहमद समेत कोतवाल%E

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed