{"_id":"62c880d44732ec4f3d3c61fb","slug":"crime-barabanki-news-lko638747361","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 हजार रुपये घूस लेने के आरोपी कर्मचारी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 हजार रुपये घूस लेने के आरोपी कर्मचारी पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस बनाने के नाम पर 70 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में औषधि निरीक्षक के कार्यालय में तैनात कर्मचारी के खिलाफ बृहस्पतिवार की देर रात शहर कोतवाली में केस दर्ज कर कराया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुए इस केस की जांच पुलिस ने शुुरू कर दी है। घूस लेने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेरहरा गांव निवासी चमन मिश्र द्वारा दर्ज कराए गए केस के अनुसार, उनके एक रिश्तेदार ने मेडिकल स्टोर में होलसेल के काम का लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया था। इस पर औषधि निरीक्षक सीमा सिंह जांच करने दुकान पर गई थीं। उनके द्वारा बताया गया था कि ऑफिस का काम विपिन कुमार देखते हैं।
विपिन ने लाइसेंस जारी करवाने के लिए 80 हजार रुपये की मांग की। बहुत कहने पर 10 हजार की रियायत की। 55 हजार रुपये तुरंत ले लिए गए और बाकी 15 हजार रुपये दूसरे दिन लिए। इस प्रकार कर्मचारी विपिन द्वारा 70 हजार रुपये की घूस ली गई। केस दर्ज कराने वाले चमन ने साक्ष्य के तौर पर घूस लेने की वीडियो क्लिप भी पुलिस को दिया है। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त ने दर्ज किए बयान
औषधि निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारी द्वारा 70 हजार रुपये घूस लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में शुक्रवार को सहायक आयुक्त औषधि अयोध्या मंडल जीसी श्रीवास्तव ने कार्यालय पहुंच जांच शुरू कर दी है। उन्होंने औषधि निरीक्षक सीमा सिंह और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विपिन कुमार को अलग-अलग बुलाकर बयान दर्ज किए। इस मामले में घूस लेने वाले कर्मचारी का फंसना तय माना जा रहा है। सहायक आयुक्त ने बताया कि औषधि निरीक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पूरी जांच रिपोर्ट जल्द ही उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।