फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

मरघट की भूमि पर चल रही सपा नेता की आटा मिल कुर्क

Thu, 23 Jun 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। गैंगस्टर एक्ट के आरोपी मसौली के सपा ब्लॉक प्रमुख व उनके भाई की साढ़े पांच करोड़ रुपये कीमत की आटा मिल बुधवार को पुलिस व प्रशासन की टीम ने कुर्क कर ली। यहां पर अब प्रशासन ने अपना बोर्ड लगा दिया है। इस मामले की पड़ताल में पाया गया था कि ब्लॉक प्रमुख की फ्लोर मिल मरघट की भूमि पर बनी है। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख की सम्पत्ति कुर्क करने की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह के आदेश पर बुधवार को सीओ नवीन सिंह व तहसीलदार चंद्रकात त्रिपाठी सफदरगंज व जैदपुर पुलिस के साथ सफदरगंज के पल्हरी स्थित मसौली के सपा ब्लॉक प्रमुख रईस की आटा मिल पर पहुंचे। मुनादी कराने के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम ने ब्लॉक प्रमुख व उनके भाई मो. आलम व शाह आलम की पांच करोड़ 55 लाख 85 हजार रुपये कीमत की फ्लोर मिल कुर्क कर अपना बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि सपा के ब्लॉक प्रमुख व उनके भाई पर सफदरगंज व नगर कोतवाली में चार मामले दर्ज है। इनका एक गिरोह था। जो करीब एक दशक से जालसाजी कर दूसरों की भूमि का बैनामा कराने का काम करता था। वहीं सार्वजनिक भूमि को व्यावसायिक रूप में प्रयोग करने किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूखदार होने के कारण आमजन उनके खिलाफ शिकायत करने से डरते थे। मगर, चार आपराधिक मामले दर्ज होने के बाद पुलिस ने गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कर ब्लॉक प्रमुख को जेल भेज दिया। वहीं जिला प्रशासन ने जांच कराई तो ब्लॉक प्रमुख की फ्लोर मिल मरघट की भूमि पर बनी मिली। इसका संचालन ब्लॉक प्रमुख रईस और उनके भाइयों द्वारा संचालित किया जा रहा था।
प्रशासन की सख्ती के आगे काम नहीं आया ब्लॉक प्रमुख का रसूख
मसौली के सपा ब्लॉक प्रमुख रईस व उनके गैंग पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही बचाव के प्रयास शुरू हो गए। मगर, डीएम व एसपी की अपराधियों पर कार्रवाई के आगे ब्लॉक प्रमुख का रसूख काम नहीं आया। उलटे कई मामले दर्ज होने को लेकर सफदरगंज थाने में ब्लॉक प्रमुख व उनके गैंग के सदस्यों पर गैंगेस्टर का केस पुलिस ने दर्ज किया।
इसकी विवेचना जैदपुर के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह कर रहे थे। उनके सहयोग में सफदरगंज एसओ ने साक्ष्य उपलब्ध कराने में सहयोग किया तो डीएम ने ब्लॉक प्रमुख की सम्पत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस व प्रशासन की टीम ने फ्लोर मिल कुर्क करने ने कार्रवाई की।

माफिया, तस्करों व भूमाफिया की अपराध कार्यों से अर्जित की जाने वाले सम्पत्ति कुर्क करने का अभियान लगातार जारी है। इसी के क्रम में बुधवार को मसौली के ब्लॉक प्रमुख की करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की सम्पत्ति कुर्क की गई है। आगे भी ऐसे अपराध कार्यों से संपत्ति अर्जित करने वालों की सम्पत्ति कुर्क की जाएगी।
-अनुराग वत्स, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed