{"_id":"621d26b67aa38e3dcc28d230","slug":"crime-barabanki-news-lko619850874","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमछे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमछे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवाधाम (बाराबंकी)। गांव के रहने वाले एक युवक का शव गमछे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी की भी एक साल पहले मौत हो गई थी जिसकी हत्या के आरोप में वह जेल में रह चुका था।
मामला कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र के तहसीपुर गांव का है। यहां के निवासी विनीत दुबे (27) पुत्र ज्ञानचंद दुबे का शव सोमवार को उसके घर के बाहर टिनशेड में गमछे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने जब देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक विनीत की पत्नी की भी एक वर्ष पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद पत्नी की हत्या के आरोप में विनीत जेल में था जो एक माह पहले बहन की शादी पर जेल से रिहा होकर आया था।
इसी मामले में सोमवार को विनीत की कचहरी में पेशी थी। वह सुबह नहा-धोकर बाराबंकी जाने के लिए तैयार हुआ था। घर के सभी लोग अपने-अपने काम से खेतों की तरफ निकल गए थे। इसी बीच युवक का शव उसके ही गमछे से टिनशेड में लटका मिला। विनीत के एक पांच साल का बेटा व एक सात साल की बेटी है। माता-पिता की मौत के बाद अब दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। इस संबंध में थाना इंचार्ज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक पत्नी की मौत के बाद काफी परेशान था। इसलिए उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।