फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

दो विधायक व ब्लॉक प्रमुख समेत सवा तीन सौ पर केस

Wed, 09 Feb 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
बाराबंकी। चुनाव करीब आते ही आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में तेजी आने लगी है। 24 घंटे में फतेहपुर व रामनगर के भाजपा विधायक व रामनगर के ब्लॉक प्रमुख व उनके समर्थक के साथ कई अन्य दलों के प्रत्याशी व समर्थकों पर मुकदमे दर्ज किए गए। यह मुकदमे सचल दल के प्रभारी ने संबंधित थानों में दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

रामनगर के ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी व ग्रामसभा मथुरा के प्रधान प्रतिनिधि शारदा प्रसाद मथुरा गांव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। इस दौरान नुक्कड़ सभा में धार्मिक उन्माद फैलाने का भाषण ब्लॉक प्रमुख व प्रधान प्रतिनिधि द्वारा दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सचल दल के प्रभारी कमल कुमार ने जांच की।
विज्ञापन

इसके बाद रामनगर थाने में तहरीर दी। इसमें रामनगर के ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी व प्रधान प्रतिनिधि शारदा प्रसाद उर्फ भुल्लन समेत 20 अज्ञात लोगों पर वर्ग समुदाय में वैमनस्यता बढ़ाने वाले भाषण, कोविड प्रोटोकॉल व आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सोमवार को नवाबगंज तहसील में नामांकन करने पहुंचे रामनगर के भाजपा विधायक व एआईएमआईएम के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ दूसरे गेट से प्रवेश को लेकर पुलिस कर्मियों से भिड़ गए थे। इसको लेकर विधायक शरद कुमार अवस्थी व एआइएमआइएम के प्रत्याशी अरूण कुमार पर नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया।
फतेहपुर में बिना अनुमति के भाजपा विधायक व उनके समर्थक पकरिया पेड़ के पास सभा कर रहे थे। जिस पर सचल दल के प्रभारी यशवीर सिंह ने फतेहपुर कोतवाली में तहरीर देकर विधायक साकेंद्र वर्मा व उनके समर्थक अनुपम निगम, गिरधर गोपाल, सुधांशु मिश्र, दयाशंकर व नरेंद्र वर्मा आदि पर केस दर्ज कराया।

वहीं असंद्रा थाने में सचल दल प्रभारी जितेंद्र कुमार ने पूर्व प्रधान व सपा नेता मुनेश्वर दत्ता मिश्रा व तीन सौ अज्ञात लोगों पर आचार संहिता का केस दर्ज कराया। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ये दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के जरौली गांव में बिना अनुमति सभा का आयोजन कर सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed