फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

टोल कर्मियों ने चालक व खलासी को पीटा

Sat, 22 Jan 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
crime
मसौली (बाराबंकी)। राजस्थान से जौ लादकर नेपाल के बढ़नी बॉर्डर जा रहे ट्रक के चालक व शाहबपुर टोल प्लाजा के कर्मियों में ट्रक के ओवरलोड होने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा की टोल के कर्मचारियों ने चालक व खलासी की जमकर पिटाई कर दी। इसमें दोनों घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। पुलिस ने ट्रक के खलासी की तहरीर पर टोल कर्मियों पर मारपीट व मोबाइल फोन को क्षति पहुंचाने का केस दर्ज किया है। जबकि चालक ने रुपये व मोबाइल लूटने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना मसौली थाना क्षेत्र के बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर स्थित शाहबपुर टोल प्लाजा की है। 20 जनवरी की रात करीब दो बजे राजस्थान से जौ लादकर एक ट्रक बढ़नी बॉर्डर के लिए चला। सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र के मियागंज निवासी चालक मो. नफीस अपने खलासी मुकेश के साथ ट्रक लेकर जब यहां टोल प्लाजा पर पहुंचा। तो यहां पर ट्रक में लगे फास्टैग से टोल भी कट गया।
विज्ञापन

मगर, टोल कर्मियों ने ट्रक के ओवरलोड होने की बात कहते हुए ट्रक रोक लिया। इस पर चालक ने बिल्टी भी दिखाई। मगर, टोल कर्मियों ने उसे नजरअंदाज कर दिया। इस बात को लेकर हुए विवाद में टोल प्लाजा के कर्मी इकट्ठा हो गए और सब मिलकर चालक नफीस की पिटाई करने लगे। जिसका वीडियो खलासी मुकेश बनाने लगा तो उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और उसे भी पीटा। करीब आधा घंटे तक टोल प्लाजा पर चले विवाद की सूचना पर मसौली थाने के दरोगा सुधीर कुमार यादव मौके पर पहुंचे तो विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल चालक व खलासी को सीएचसी बड़ागांव पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। शुक्रवार की सुबह खलासी मुकेश ने पुलिस को तहरीर देकर टोल कर्मचारियों पर पिटाई, मोबाइल व रुपये छीनने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने टोल कर्मचारियों पर मारपीट व मोबाइल को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया।

प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि टोल कर्मियों पर चालक व खलासी को मारने-पीटने व मोबाइल तोड़ने का केस दर्ज किया गया है। मारपीट में चालक का पर्स गिर गया था। जिसमें पांच हजार रुपये होने की बात बताई गई है। लूट का मामला नहीं है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी। टोल प्लाजा के मैनेजर आलम ने बताया कि टोल कर्मी और चालक के बीच कहासुनी और हाथापाई की जानकारी मिली है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed