{"_id":"61e71336da0fcc5ba71e1768","slug":"crime-barabanki-news-lko614052777","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में मिला राजमिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में मिला राजमिस्त्री का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसरौली (बाराबंकी)। क्षेत्र के गांव इसरौली में एक मिस्त्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की बेटी ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौलिया निवासी हनुमान प्रसाद रावत (45) पुत्र संतराम रावत जो पेशे से राजमिस्त्री का कार्य करता था। सोमवार को वह किसी काम से साइकिल से इसरौली गया था। लेकिन जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद इसरौली-बिलौली मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई की है। वहीं मृतक की बेटी राधा का कहना है कि उसके पिता की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया है। जबकि पुलिस का मानना है कि मार्ग दुर्घटना में उसकी मौत हुई है। इस संबंध में कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी। (संवाद)