फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crime

सुबेहा में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
crime
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ससुराल गए युवकों के साथ अनहोनी की घटनाएं सामने आई है। सुबेहा थाना क्षेत्र में ससुराल आए एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला तो घुंघटेर थाना क्षेत्र में दूसरा युवक घायल अवस्था में झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पहली घटना सुबेहा थाना क्षेत्र की है। असंद्रा थाना के पथरवल मजरे दांदूपुर लकड़िया निवासी रामकुमार (28) रविवार को सुबेहा थाना के शहापुर गांव स्थित ससुराल गया था। सोमवार की सुबह ससुर शीतला यादव के बाग में दामाद रामकुमार का शव फंदे से लटकता मिला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक शिव नारायण सिंह ने बताया कि फंदे से युवक का शव लटकने की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, घुंघटेर थाना क्षेत्र के रकबा गांव निवासी अंकित (22) रविवार को घर से धन्नाग तीर्थ स्थित के बढाई डीह स्थित ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। मगर, दूसरे दिन वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने ससुराल पता किया तो वह वहां भी नहीं मिला। जिस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की मगर कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह युवक गंभीर अवस्था में धन्नाग तीर्थ स्थित पुल के नीचे झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग व शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घुंघटेर एसओ अमर चौरसिया ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इलाज हो रहा है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed